पॉडभारती अंक 6
भारत ~ आलवेज़ टर्न्ड आन
Duration 15m 21s

पॉडभारती के सभी श्रोताओं को हमारी ओर से स्वाधीनता दिवस की हार्दिक बधाई। हम प्रस्तुत हैं पॉडभारती के छठवें अंक के साथ, जिसमें आप सुन सकते हैं
- इंटरनेट का प्रादुर्भाव बढ़ रहा है, वेब 2.0 के साथ ही रिच क्लाएंट की बातें होती हैं और ज़ाहिर है कई कंपनियाँ मानती हैं कि अब आपका ब्राउज़र ही आपका पीसी है। ऐसे ही एक जालस्थल निवियो डॉट कॉम की समीक्षा कर रहे हैं हमारे टेक गुरु रविशंकर श्रीवास्तव।
- लंदन से नीरू कोठारी पेश कर रही हैं युरोप की खबरें और
- अंत में सुनिये हमारे साठवें स्वतंत्रता दिवस पर एक विशेष प्रस्तुति जिसमें आप सुन सकेंगे रविंद्रनाथ टैगोर की दुर्लभ रिकार्डिंग।
आपको ये अंक कैसा लगा हमें अपनी टिप्पणियों के माध्यम से अवश्य अवगत करायें। आप हमें हमारी वेबसाईट पॉडभारती डॉट कॉम पर दिये संपर्क फार्म के द्वारा भी संपर्क कर सकते हैं। आपकी प्रतिक्रिया और सुझावों से ही तो हमें हौसला मिलता है। पॉडभारती के बारे में अपने दोस्तों को भी बतायें, आप जानते ही हैं कि पॉडभारती अब आईट्यून्स पर भी उपलब्ध है। सब्सक्राईब करने के लिये हमारी वेबसाईट पॉडभारती डॉट कॉम पर "नियमित श्रोता बनें" पेज देखें।
त्रुटिसुधार: पॉडकास्ट में एक जगह कहा गया है कि भारतीय गणतंत्र 60 वर्ष का हो चुका है, यह बात त्रुटिपूर्ण है क्योंकि भारत स्वाधीनता के तीन वर्ष बाद गणतंत्र बना।
Login to rate this episode
Comments
Login to post a new comment.








